वट-सावित्री व्रत पर महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): वट-सावित्री व्रत को आज गुरुवार को माँझी प्रखण्ड के ताजपुर फुलवरिया में स्थित सती स्थान पर महिलाओं द्वारा अखंड सौभाग्य की कामना किया गया। उक्त अवसर पर आचार्य धनंजय दुबे ने बताया कि पुराणों के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को यह व्रत रखा जाता है। यह व्रत सत्यवान-सावित्री की कथा से जुड़ा हुआ है, जिसमें सावित्री यमराज से वरदान प्राप्त करके अपने पति को पुनः प्राप्त करती है।