दुखद: घर में लगी आग बुझाने गए फायर ब्रिगेड हलादार की मौत!
सिवान (बिहार): कभी कभी दूसरो को बर्बाद होने से बचाते बचाते इंसान खुद बर्बाद हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ सिवान जिले के नौतन थाना के नौतन बाजरा में। उक्त घटना में फायर बिग्रेड के हवलदार की मौत हो गई है वहीं चार अन्य लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि लकड़ी रखी घर में से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद घर के लोग बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरा मकान धू-धू कर जलने लगा। इसके बाद तो वहा अफरा तफरी मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने में जुट गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि फायर बिग्रेड की टीम मकान में आग बुझाने के लिए घुसी थी। तभी पानी खत्म हो गया। इसके बाद सभी दमकलकर्मी बाहर निकलने लगे। रविकांत मंडल का पैर फंस गया, जिसके बाद वो उसी में थोड़ा देर रुका रहा, लेकिन तब तक मकान गिर गया। मलबे में दबने से रविकांत मंडल की मौत हो गई। उधर मृत फायर बिग्रेड के हवलदार की पहचान भागलपुर निवासी रविकांत मंडल के रूप में हुई है।
इस घटना के संबंध में मकान मालिक के पुत्र विवेक मदेशिया ने कहा कि तीन साल से पारिवारिक विवाद चल रहा है। हमलोगों के दादा ने नया घर बनवाया है। वे लोग चाहते थे कि इस घर में भी हिस्सा मिले। उसने बताया कि सुबह तीन बजे उठकर देखा तो एक आदमी भाग रहा था। उस वक्त घर में आग लग गई थी। वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि दुखद घटना है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। एक फायर बिग्रेड के हवलदार की मौत हो गई है।