मारपीट में दो व्यक्ति घायल, सीढ़ी से नीचे गिरी बच्ची!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सरहरा गाँव हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान सरहरा गांव रहने देवशरण गोन्ड का पुत्र लालबाबू गोन्ड के रूप में हुई है। घायल अवस्था में से सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।
वहीं कचनार गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान कचनार गांव के वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
इसी सिसवन थाना क्षेत्र के सरौत गांव में सीढ़ी पर खेल रही एक बच्ची गिरकर घायल हो गई। घायल बच्ची स्थानीय निवासी अर्जुन साह की एक बर्षीय पुत्री संजीवनी कुमारी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।