महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, किया भाजपा पर वार!
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के कोहरा बाजार से राजद प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा की अध्यक्षता में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। यह रैली महारजगंज लोक सभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह को वोट देने की अपील को लेकर निकाली गई। इस सम्बंध में प्रखंड राजद अध्यक्ष ने कहा कि इस मोटरसाइकिल रैली का उद्देश्य इंडिया गठबंधन के विचारों को जन जन तक पहुँचाना है।
प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जाति व धर्म की राजनीति करती है। ऐसी पार्टी से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। अबकी बार जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आयेगी। महागठबंधन कार्यकर्ता अब महारजगंज लोक सभा क्षेत्र से भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इस रैली को माँझी प्रखंड के कांग्रेस कमिटी के चुनाव प्रभारी डॉ मनोज पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली कोहरा से शुरू होकर बलेसरा पिलुई, दाउदपुर, बनवार, सबदरा, नन्दपुर, माँझी, माँझी नगर पंचायत के कांग्रेस कार्यालय, डुमरी, चकिया, बभनवलिया, ताजपुर आदी जगहों से होते हुए फुलवरिया कार्यक्रम स्थल पहुची।
इस रैली में मुख्य रूप में से रंजय मांझी, सुमित कुशवाहा, रूपेश कुमार, रंजन कुशवाह, मुन्ना शर्मा, राजद युवा अध्यक्ष विवेक यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अफजल खां, माँझी नगर अध्यक्ष मोहम्मद असलम, युवा नगर अध्यक्ष अध्यक्ष मोहम्मद चांद सोनू यादव मोहम्मद मेराज, रामपुकार कुशवाहा, राजबिहारी शर्मा, मोनू राम, उमेश माँझी, तैयब अली रामबाबू राम, सत्येंद्र कुशवाहा, सोनू साह,मुक्तिनाथ यादव, राजेश यादव आदि ने भाग लिया।