अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला हुई घायल। सिसवन थाना क्षेत्र सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान माँझी थाना क्षेत्र की ललिता देवी के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।