बच्चा चोरी के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: खबर सुनकर आप दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे! दरअसल पुलिस ने चार ऐसी महिलाओ को गिरफ्तार किया है जिसके कारनामा जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इन चारों महिलाओं पर अस्पताल से, सड़क से, बाजार से बच्चा चोरी कर बेचने का गंभीर आरोप है। हैरत की बात यह है कि पुलिस इस मामले से जुड़े एक बच्चे को भी गोद से बरामद किया है। साथ ही इन महिलाओं के पास से बच्चा बेचने के बाद ₹100000 बरामद भी हुवा हैं। यह सनसनीखेज मामला का खुलासा तब हुआ जब कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेड़ साल का बच्चा गायब हो गया, पुलिस के तफ्तीश के दौरान चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह सभी महिलाएं मासूम बच्चों को बहला फुसलाकर बच्चों को उठा लेती थी। उसके बाद संतानहीन परिवार को मोटी रकम लेकर बेच देती थी। पुलिस ने इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इससे जुड़े चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। और पैसे भी बरामद किए है। अब सवाल उठता है कटिहार जैसे छोटे शहरों में भी बच्चा चोरी की घटना अपना पांव पसार रही है ऐसे में जरा सोचिए उस परिवार का क्या होता जिसने लाख मन्नतों के बाद संतान की प्राप्ति हुई थी।