कर्पूरी जनता दल से राजेंद्र महतो का हुआ नामांकन!
सीतामढी (बिहार) BPNU : सीतामढी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कर्पूरी जनता दल के प्रत्याशी राजेंद्र महतो ने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर कर्पूरी जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उपेक्षित एवम् अत्यंत पिछड़ा वर्ग संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो किशोरी दास, अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक मंडल सदस्य नीतू सिंह निषाद, अशोक कुमार, महेंद्र भारती, इंद्रदेव सहनी, राम आशीष महतो एवम प्रस्तावक साथ में थे। इस अवसर पर घुंघट पैलेस शंकर चौक स्थित सभागार में आयोजित कार्यकर्ता संबाद का आयोजन कर्पूरी जनता दल के जिलाध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में हुआ। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि वोट हमारा सब कोई लेता, हक हमारा कोई न देता।। कर्पूरी जनता दल कमजोर वंचित, शोषित, पीड़ित एवं जननायक के मूल अति पिछड़ों के लूटते अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया है। सीतामढी से कर्पूरी जनता दल के प्रत्याशी राजेंद्र महतो को जीता कर दिल्ली संसद भवन में भेजने की अपील की।
प्रो किशोरी दास, प्रदेश अध्यक्ष उपेक्षित एवम अत्यंत पिछड़ा वर्ग संघ ने कहा कि एक साजिश के तहत शासक वर्ग के क्षत्रपों के द्वारा जन नायक कर्पूरी ठाकुर के 110 मूल अति पिछड़ा वर्ग के हिंदू एवम् मुस्लिम के अधिकारों को दबंगों के हाथों लुटवाने पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कपूरी जनता दल के प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
नीतू सिंह निषाद एवं महेंद्र भारती प्रदेश संयोजक मंडल सदस्य अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा बिहार ने कहां की नितिश तेजस्वी एवं बीजेपी सरकार के द्वारा तेली, तमोली एवम् दांगी को अति पिछड़ा में शामिल करने से जननायक के मूल अति पिछड़ा के साथ हकमारी के खिलाफ आवाज उठाने पर विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर जी के द्वारा आति पिछड़ा की आवाज विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी की सदस्यता समाप्त करना मूल अति पिछड़ा की आवाज दबाने का काम किया। सीतामढी के एनडीए प्रत्याशी देवेशचंद्र ठाकुर को कर्पूरी के मूल अति पिछड़ा विरोधी बताया। उन्होंने सभी अति पिछड़ा के 9 लाख मतदाता सहित सभी प्रगतिशील मतदाता से राजेंद्र महतो को विजयी बनाने की अपील की।
सभा को इंद्रदेव साहनी, प्रो योगेंद्र मंडल ,राम आशीष महतो, शंकर पंडित, रंजन चंद्रवंशी, दिनेश शर्मा, दशरथ ठाकुर, नीतीश कुमार, मंडल, अखिलेश मंडल, रामसुरेश मंडल धनंजय साहनी, धीरज ठाकुर , हजरत अंसारी, सगीर आलम,अख्तर मंसूरी, प्रवीण महतो, चंद्रदेव बिन, पिंटू कापर विनोद पाल, मालती देवी, पिंकी चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, संजीव प्रजापति, रामदयाल यादव, बिचिंद्र मांझी, भोला मांझी, सुरेश राम, संजय पासवान, भोला चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी, चुनचुन मंडल, जनक राय सहित सर्जन लोगों ने संबोधित किया। सभा में जिले की विभिन्न क्षेत्रों के हजारों लोग उपस्थित थे।