जन सुराज सदस्यता अभियान में गति लाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया बैठक!
सारण (बिहार) संवाददाता मनीष कुमार: जिले के माँझी में आज शनिवार जन सुराज अभियान के एक करोड़ सदस्यता अभियान तथा हर घर जन सुराज को पहुचाने में गति देने के लिए जन सुराज प्रखण्ड कार्यालय एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष सुमन कुमार ने तथा संचालन जन सुराज जिला उपाध्यक्ष बच्चा यादव ने किया। इस बैठक में जन सुराज जिला अभियान समिति के जिला संयोजक ब्रजेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ मुन्ना भवानी, जन सुराज अनुमंडल अध्यक्ष उदय सिंह, जन सुराज जिला अभियान समिति के सदस्य जनाब खुर्शीद नैयर, रणबीर सिंह , जनाब एकराम खां, रमेश गिरी, विनोद माझी, ई. शुभम कुमार, प्रदीप यादव, रिविलगंज प्रखंड अध्यक्ष चन्द्र किशोर सिंह, सभापति जनाब बच्चा खां एवं अन्य प्रखंड के जन सुराजी तथा पंचायत समिति के सदस्य उपस्थित हुए। बैठक के अंत में सभी जनसुराजी साथियों ने अभियान को गति देने की शपथ ली।