झोपड़ी नुमा घर में लगा आग! अनाज, बर्तन, कपड़े, नगद रुपए सब जल कर राख!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी थाना क्षेत्र के बगही मुबारकपुर में एक झोपड़ी नुमा मकान में गुरुवार को आग लगने से घर में रखा सब कुछ जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों के अथक प्रयास से लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया, तब तक सब कुछ जलकर बर्बाद हो चुका था।
घटना के बारे में पीड़ित शंकर राय की पत्नी रूपा देवी ने बताया कि खेती-बाड़ी को लेकर सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी घर से धुआं निकलते दिखाई दिया। शोर मचाने पर अभी लोग जुट पाते तब तक पूरे घर में आग फैल गई और धू धू कर जलने लगा। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बगल के घर भी आग के चपेट में आ सकते थे। उक्त आग लगी में घर में रखे पांच हजार नगदी सहित दस बोरा गेहूं, बर्तन, कपड़ा आदि सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार को मुखिया कविता देवी के पति कमलेश यादव द्वारा आर्थिक मदद की गई। वहीं सीओ सौरभ रंजन के माध्यम से कर्मचारियों द्वारा 12 हजार का रुपये का चेक पीड़ित परिवार को सौंपा गया। मौके पर विश्राम यादव, राजू राय, मनोज राय ,सुधीर कुमार, राजू राम, नासिर खान आदि लोग मौजूद थे।