पाँच घर जलकर राख! गैस सिलेंडर ब्लास्ट! कई लीग झुलसे!
बेगूसराय (बिहार): बिहार में लगातार आग का तांडव देखने को मिल रहा है। बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र में आग लगने से एक साथ पांच घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। वहीं एक घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया, जिसमे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकिया पंचायत के खखना वॉर्ड संख्या पांच के एक घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि घर में रखे एक घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते आसपास के घरों को भी अपने चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के राम उदेश तांती, रविंद्र तांती, राजा तांती, गीता देवी के घर भी जलकर पूरी तरह से राख हो गए वहीं आधा दर्जन लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए। घर में रखे अनाज कपड़ा, घरेलू सामग्री जलकर पूरी तरह से राख हो गए। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मी टीम को दी। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी टीम के द्वारा आग पर काबू पाया गया।