श्री शतचंडी सह श्री दुर्गा अचल प्रांण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलशयात्रा!
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के पियाउर पंचायत के बसंतनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर में आयोजित श्री शतचंडी सह श्री दुर्गा अचल प्रांण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में आस-पास के 3100 कुंवारी कन्याएं व महिलाएं शामिल थी। कलशयात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर घिसनापुर, उजारहां, कबिलपुरा व बलेथरी के रास्ते झौंवा होते हुए बसंतनगर पहुंचा। जहां यज्ञाचार्य पंडित ऋतुरंजन तिवारी उर्फ छोटू बाबा के वैदिक मंत्रोच्चार के पश्चात टेंकर में सिसवन से लाए गए गंगाजल से जलभरी कर पुन: यज्ञ स्थल लाकर महायज्ञ की शुभारंभ की गई। इस महायज्ञ के यजमान कर्मवीर, धर्मवीर, संतोष महतो, राधेश्याम महतो, दुर्गा चौधरी, परमा साह व सभी की धर्मपत्नी आदि थे। यह महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा।