सूझबूझ से महिला ने बचाई आबरू, हवस के पुजारी को किया घायल!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार में एक महिला ने अपनी सूझबूझ से बचाई आबरू, हवस के पुजारी को किया घायल, मामला थाना में हुआ दर्ज! दरअसल यह मामला कोढ़ा थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला लकड़िया चुनने के लिए बसबिट्टी में गई थी। इसी दौरान गांव के दिनेश यादव और खंतर यादव वहां पहुंचे और महिला को अकेला देखकर उसे अपना शिकार बनाना चाहा। इस दौरान दोनों व्यक्ति ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से महिला काफी घबरा गई। लेकिन महिला ने अपनी सूझबूझ से हवस की पुजारी दिनेश यादव को सर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे आरोपी खंतर यादव को धक्का देकर वहां से भाग निकली। वहां से भागने के बाद महिला सीधे कोढ़ा थाना पहुंची, जहां आवेदन देकर अपने ऊपर हुए अत्याचार के लिए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। इधर महिला के हाथों मार खाने के बाद घायल दिनेश यादव को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। हवस के दोनों पुजारी ने महिला से बदला लेने उनके घर पहुंच गया। महिला को घर में नहीं देखकर उन दोनों ने उनके ससुर को ही पीट कर घायल कर दिया। इस पूरे मामले के बारे में पीड़ित महिला ने क्या और कुछ कहा देखें इस रिपोर्ट में।