मतदाता जागरूकता रैली में जीविका दीदियों के स्लोगन से गूंजा क्षेत्र!
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा पंचायत में मंगलवार को जीविका दीदियों ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जहां प्रखंड परियोजना पदाधिकारी (जीविका) रजनीश कुमार सिंह ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर गांव के तरफ रवाना किया। इस दौरान जीविका दीदियों ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए विभिन्न तरह के स्लोगन यथा "नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी। नहीं करेगें यदि अपना मतदान, होगा बड़ा नुकसान। अपनी ताकत को पहचान, चलो करें हम सब मतदान। विश्व में सबसे हो आगे, अपना भारत देश महान आदि का नारा बुलंद किया। ततपश्चात शत प्रतिशत मतदान, मत का प्रयोग करने के लिए संवाद का कार्यक्रम व रंगोली कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।