सिवान में चुनाव को लेकर हुए विभिन्न कार्यक्रम! जागरूकता व वाहन चेकिंग के साथ हुआ क्रिकेट!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के सभी विधालयों एवं मतदान केंद्रों पर गुरुवार को दीप प्रज्वलित कर स्वच्छ निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से निर्भिक होकर मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण किया गया।मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार, रेयाज अहमद ने बूथों पर पहुंचकर उन्हें मतदान का महत्व समझाया, ताकि महिलाएं घर से निकलकर अधिक से अधिक मतदान कर सकें।
प्रखंड प्रशासन मतदान जागरूकता के लिए तमाम कार्यक्रम चला रहा है। प्रशासन की मंशा वोट फीसद बढ़ाने की है। इसके लिए महिला मतदाता के साथ साथ सभी मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिसवन गांव मे महिलाओं को जागरूक किया गया। जागरूकता के लिए लगाया गया है।उन्होंने समझाया कि उनके एक वोट की कीमत अनमोल है। इसे देश की खातिर मत के जरिए दान करना है। अच्छी सरकार बनने पर देश निर्माण की योजना बनेगी। इसी दौरान प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर सभी बीएलओ एवं पंचायत कर्मियों के द्वारा सौ-सौ मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
सिसवन (सिवान): सिसवन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु पब्लिक बनाम प्रशासन मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह आयोजन सिसवन प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल ग्राउंड में किया गया जहां पब्लिक बनाम प्रशासन के बीच मतदान को लेकर जागरूक करने के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस संबंध में बीसीओ रियाज अहमद द्वारा जानकारी दी गई।
रघुनाथपुर (सिवान): लोकसभा चुनाव को देखते हुए रघुनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान। रघुनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा रघुनाथपुर सिवान मुख्य सड़क पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान के दरमियान चार पहिया दो पहिया वाहनों की जांच की गई।
वहीं हसनपुरा में भी अंचलाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को लेकर चला वाहन चेकिंग अभियान। हसनपुरा में हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर हसनपुरा अंचलाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को लेकर वाहन जाँच अभियान चलाया गया।