अलग अलग मामलों में दो गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बघौना गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बघौना गांव निवासी सुनील नट के रूप में हुई है। सुनील नट पर देशी शराब खरीद बिक्री करने का आरोप है। पुलिस द्वारा उसे सिवान जेल भेज दिया गया।
वहीं सिसवन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्यारसपुर गांव से चार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार वारंटी में अशोक साहनी सहित तीन अन्य शामिल है। पुलिस द्वारा उन्हें सिवान जेल भेज दिया गया।