फसल जॉच कटनी प्रयोग में गेहूं की उपज 36.4 क्वींटल प्रति हेक्टेयर!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के एडीएम के दिशा निर्देशानुसार माँझी प्रखण्ड के बंगरा पंचायत के बंगरा राजस्व ग्राम में आज फसल जॉच कटनी प्रयोग किया गया। गेहूँ फसल का फसल जॉच कटनी प्रयोग बंगरा पंचायत के परमेश्वर शरण द्विवेदी के खेत में किया गया। कटनी प्रयोग में 10 मी० लम्बा x 5 मी० चौड़ा (50 वर्ग मीटर) क्षेत्र में किया गया जिससे 18.200 किलोग्राम शुद्ध गेहूं उपज के रूप में प्राप्त हुआ। प्रयोग के आधार पर 36.4 क्वींटल प्रति हेक्टेयर उपज की गणना की गई। इस कार्यक्रम में सारण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, माँझी प्रखण्ड के अंचलाधिकारी, माँझी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर, कृषि समन्वयक संतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, विकास कुमार गिरी, हरेराम सिंह, किसान प्रतिभा कुमारी, किसान सलाहकार श्री सूर्य प्रकाश द्विवेदी, दीपक शर्मा, संजीव दुबे, गजेन्द्र सिंह के साथ दर्जनों अन्य लोग उपस्थित थे।