पुलिस की बड़ी उपलब्धि:
एक ही व्यक्ति के निशानदेही पर चोरी की 15 मोटरसाईकिल बरामद!
सिवान (बिहार): जिले के रघुनाथपुर पुलिस ने करीब आधा दर्जन गांवो में छापेमारी कर एक ही अपराधकर्मी के पास से चोरी की 15 मोटरसाईकिल बरामद किया है। वहीं अपराधकर्मी की पहचान झंडा दुबे गांव के पवन दुबे के रूप में की गई है। वहीं रघुनाथपुर पुलिस ने चोरी की 15 मोटरसाइकिलों को बरामद कर थाने लाई और सारी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार अपराधकर्मी को गुरुवार को जेल भेज दिया।
इस मामले में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि कांड संख्या 89/24के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही पर कांड की तहकीकात और गुप्त रूप से थानाक्षेत्र के नरहन, आदमपुर और पतार में छापेमारी के दरम्यान चोरी की 15 बाईक को जब्त किया गया।
इसी मामले में एक संदिग्ध की भूमिका की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं थी। उक्त छापेमारी दल में एसआई बिरजू कुमार, रोहित कुमार, जितेन्द्र कुमार, ASI मनोज कुमार पाण्डेय सहित दर्जनों पुलिस जवान शामिल थे।
जब्त सभी 15 मोटरसाइकिलों का डिटेल्स इस प्रकार है।
1. हीरो स्प्लेंडर प्रो काला रंग रजि० नं० अंकित नहीं चेचिस नं० – MBLHA10A3EHD0553
2.हिरो HF डिलक्स काला लाल रंग का रजि० नं० अंकित नहीं चेचिस नं० – MBLHA11AZF9K06174
3. TVS REDEON बैगनी रंग का रजि० नं० अंकित नहीं चेचिस नं० – MD625HF16J1N02072
4.हिरो पैसन प्रो नीला-काला रंग का रजि० नं० अंकित नहीं चेचिस नं० – MBLHAR180JHE01157 एवं
5.हिरो HF डिलक्स रजि० नं० अंकित नहीं चेचिस नं० – MBLHAR057J9B32415
6. हिरो होंडा सुपर स्प्लेंडर रजि० नं० अंकित नहीं चेचिस नं० – 06FACF19057
7. हीरो स्प्लेंडर प्रो रजि० नं० अंकित नहीं चेचिस नं० – MBLHA10ADB9F00712
8. हीरो गलेम्बेर मोटरसाइकिल ब्लू रंग का रजि० नं० अंकित नहीं चेचिस नं० – MBLJA06AMF9A15470
9. हीरो स्प्लेंडर प्लस काला रंग का रजि० नं० अंकित नहीं चेचिस नं० – MBLHAR077J4M11357
10. हीरो HF डिलक्स काला नीला रंग का रजि० नं० अंकित नहीं चेचिस नं० – MBLHAR23XJHC09098
11. हीरो HF डिलक्स काला लाल रंग का रजि० नं० अंकित नहीं चेचिस नं० – MBLHAR204JGG02333 थाना में है।
12. हीरो स्प्लेंडर प्लस, रंग काला, चेचिस नं० MBLHAW129MHA01578
13. TVS अपाची उजला रंग, चेचिस नं० MD634KE6262L92464,
14. हीरो स्प्लेंडर प्लस चेचिस नं० MBLHAW128MHEA3426,
15. बजाज पल्सर 150 CC चेचिस नं० MD2A11CYXHRD42374