कटिहार के झौआ में संवेदक के लापरवाही से हुआ था हादसा, खतरनाक काम में मजदूर को नहीं दिया गया सेफ्टी सामान!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: आजमनगर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित विद्यालय पीरगंज मे हुआ हादसा लापरवाहियों को दर्शाता है। लापरवाही के कारण दो लोगों की जान चली गई। जबकि एक अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। जो मजदूर विद्यालय का छत को तोड़ रहे थे और सेफ्टी समान पहने हुए रहते तो उनकी जान बच सकते थे। सिर्फ थोड़े बहुत वह घायल होते। इस लापरवाही ने हंसते खेलते दो परिवारों के घर में मातम का माहौल छा दिया है। दोनों ही व्यक्ति के भरोसे उनका परिवार का भरण पोषण होता था। उनके चले जाने के बाद उनके परिवार को काफी आर्थिक तंगी से जूझना पड़ेगा। मृतको की पहचान पीरगंज निवासी साजन मंडल और सरवन मंडल के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान विजय मंडल पीरगंज निवासी के रूप में हुई है। जिसका इलाज पूर्णिया में अभी चल रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग सरकार से किया गया है। साथ ही इस घटना की उचित जांच करते हुए इसके जिम्मेदार लोगों को सजा देने की मांग की गई है।