कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह का हुआ भव्य स्वागत!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के भिखपुर पंचायत के जगदीशपुर गांव में जिला पार्षद बृजेश सिंह के यहां एक सादे समारोह में भाग लेने आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की सरकार जनता की मनोभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। जनता ने जो उन्हें जनादेश दिया उसका अनादर करते हुए सरकार के मुखिया बराबर दल बदलते रहते है। जिसका परिणाम है कि प्रदेश का समुचित विकास नहीं हो सका। प्रदेश का समुचित विकास कांग्रेस ही कर सकती हैं। वही हिंदू राष्ट्र के सवाल पर उन्होंने बड़ा बयान भी दिया। सोमवार को रघुनाथपुर प्रखंड के निखती कला में एक शादी समारोह में जाने के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सिसवन के जगदीशपुर पहुंचे थे। सारण जिले के रसूलपुर के पास कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।उसके बाद वे बाबा महेंद्रनाथ मंदिर जाकर महेन्द्रनाथ की पूजा अर्चना की। सैकड़ों समर्थकों के साथ वे जगदीशपुर पहुंचे। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। चैनपुर, भीखपुर, जगदीशपुर सहित अन्य जगहों पर कार्यकर्ताओं ने हाथी घोड़े व बैड बजे के साथ उनका स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉक्टर विधु शेखर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष राजाराम सिंह,अशोक सिंह,डॉक्टर एहतेशाम अहमद सहित कांग्रेस व राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता व गणमान्य मौजूद थे।