मेंहदार महोत्सव की तैयारी पूर्ण! आज होगा आगाज!
/// जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिवान जिले के सिसवन प्रखंड अंतर्गत महेंद्र नाथ धाम पर महाशिवरात्रि की तैयारी का अंचलाधिकारी ने लिया जायजा। बताते चले कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़ पंचायत अंतर्गत ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम मेंहदार में महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। वहीं तैयारी का जायजा सिसवन अंचला अधिकारी पंकज कुमार द्वारा लिया गया।
बिहार सरकार द्वारा आयोजित मेंहदार में मेंहदार महोत्सव का आज होगा आगाज। सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत अंतर्गत ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम मेंहदार में बिहार सरकार के पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेंहदार महोत्सव आज मनाया जाएगा, जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। वही इस आयोजित कार्यक्रम में कई कलाकार भाग लेंगे।

मेंहदार महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा किया गया कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद। बताते चले कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़ पंचायत अंतर्गत ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम पर बिहार सरकार के पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेंहदार महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अधिकारी द्वारा किया गया। मौके पर कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर में महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटे लोग। बताते चले कि रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ आज महाशिवरात्रि मनाया जाएगा, जिसको लेकर मंदिरों की लोगों द्वारा सफाई की जा रही है। वहीं कई जगहों पर महाशिवरात्रि के अवसर पर झांकियां भी निकल जाएगी, जिसको लेकर तैयारी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है।