पुलिस ने एक शराबी और एक फरारी को किया गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिसवन (सिवान): महीनों से फरार चल रहे आरोपी को सिसवन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस द्वारा महीनों से कई कांडों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर सिवान जेल भेज दिया गया। इस संबंध में सिसवन थाना पुलिस द्वारा जानकारी दी गई। सिसवन थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि महीनों से फरार चल रहे कई कांड के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभंकर छपरा डीह पर गांव निवासी कामेश्वर सिंह के रूप में हुई है।
शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस द्वारा शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्येंद्र साह (उम्र 40) पिता छोटक साह गाव ग्यासपुर जानकी नगर थाना सिसवन के रहने वाले रूप में हुई है। आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय पुलिस द्वारा भेज दिया गया।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर जन वितरण दुकानदारों के दरवाजे पर आज रविवार को कैंप लगाया गया, जिसमें सीएससी संचालकों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया गया। रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत अंतर्गत जन वितरण दुकानदारों के दरवाजे पर रविवार को कैंप लगाकर सीएससी संचालकों द्वारा लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।