मानव कल्याण एवं विश्व शांति के लिए छात्रों ने की पूजा अर्चना!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर मानव कल्याण एवं विश्व शांति के लिए छात्रों ने की पूजा अर्चना। रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर में मंगलवार को मानव कल्याण एवं विश्व शांति के लिए छात्रों द्वारा पूजा अर्चना की गई। यह पूजा अर्चना विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में छात्रों ने भाग लिया। यह पूजा अर्चना ग्रामीण स्तर पर किया गया।
अज्ञात बाइक की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर अज्ञात बाइक की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान हसनपुरा के रहने वाले अमित राम के रूप में हुई है। घायल अमित राम को निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।