रोटी की तलाश ने छीना परिवार का भविष्य! तीन बच्चों के पिता की ट्रेन से गिरकर मौत! परिवार में मातम!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा निवासी शिवनाथ साह के 32 वर्षीय पुत्र चंद्रमा साह की विजयवाड़ा में मौत हो गई। वही मौत की घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी रोने-बिलखने लगे। घटना बीते 24 फरवरी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बीते 22 फरवरी को चंद्रमा घर की माली स्थिति को देखते हुए गांव के अन्य चार लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए दानापुर से हैदराबाद के लिए ट्रेन पकड़ा। जहां विजयवाड़ा स्टेशन पर चंद्रमा साह उतरे तभी अन्य लोगों का साथ छुट गया। उसके बाद हैदराबाद जाने के लिए कोई ट्रेन पकड़ कर हैदराबाद जा रहा था। तभी वह गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। वही स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु अस्पताल ले गए। जहां चंद्रमा का इलाज चल रहा था। बीते मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। घटना के बाद मृत की पत्नी संजू देवी सहित अन्य बच्चों का रो-रोकर हाल बुरा है। वही बताया जा रहा है कि मृत का दाह संस्कार उधर ही कर दिया गया।