अनाज गोदाम के एजीएम के मनमानी से परेशान डीलरो ने किया हंगामा!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार जिला अंतर्गत बरारी प्रखंड के अनाज गोदाम पर आज लगभग दो दर्जन के संख्या मे डीलर अनाज गोदाम पहुंचकर जमकर हंगामा किया। डीलरो ने कहा कि एजीएम गौरव कुमार के मनमानी से तंग आकर हमे आज गोदाम पर आना पड़ा। हम लोगो को सही ढंग से व सही वजन मे अनाज की डिलीवरी नही किया जाता है। त्यौहार के दिनो मे आज 29 मार्च है, अभी तक अनाज की डिलीवरी नही किया हैं। आगे मुस्लिमो का त्यौहार भी है। डीलरो ने कहा प्रत्येक बोरी मे अनाज तौल से कम ही मिलता है। हम लाभुको को भी सही ढंग से अनाज नही दे पाते जिससे लाभुक भी हम लोगों से चिल्म चिल्ली मचाते है। वही एजीएम साहब कभी कभार ही गोदाम पर आते है। गोदाम को संचालित यहां अपने चाचा को रखकर करवाते है, जो कही से नियमानुसार सही नही है। एएमओ द्वारा नया रोस्टर जारी किया गया है वितरण को लेकर, जिसको एजीएम साहब मानने को तैयार नही है। वह मनमानी ढंग से अनाज वितरण करवाते है। जो होगा देख लेगें का धमकी भी एजीएम के द्वारा डीलरो को दिया जाता है। ऐसा आरोप डीलरो ने लगाया है। वही गोदाम पर मौजुद एजीएम गौरव कुमार के चाचा से बात करने की कोशिश की गई तो वह कैमरे से बचकर भागने लगे। कोई बयान नही दिए।