बीईओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण! कक्षा 5वी, 8वीं और 9वीं के परिणाम घोषित!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के बघौंना, ग्यासपुर, साईपुर, चटाया, निरखापुर, डेरामानरा, पंचमवआ, विद्यालयों में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थिति पंजी, विद्यार्थी उपस्थिति पंजी के साथ-साथ पेयजल, साफ सफाई, शौचालय तथा शिक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं कमी पाए जाने पर उसे सुधार के लिए दिशा निर्देश भी दिया।
इसी क्रम में आज सरकारी विद्यालयों के पांचवी आठवीं तथा नौवीं की वार्षिक परीक्षा फल भी घोषित किया गया। इस क्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें मार्गदर्शन दिया। इसी दौरान बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों समय की पहचान करना चाहिए। समय के साथ पढ़ाई पूरी करें। शिक्षा एक ऐसा धन है जो न जल न इसे कोई चुरा सकता हैं। यही वह हथियार है जिसके सहारे हम हर तरह के दुखों के पहाड़ को लांघ कर विजय प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अभिभावकों से उन्होंने निवेदन किया कि वह बच्चों को समय पर भेजें तथा उनके पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें।
इस दौरान शिक्षक राजू कुमार तिवारी, बाबू जान अली, नागेंद्र कुमार, गोविंद रजक, मदन पंडित, प्रमोद ओझा, गुड्डू ठाकुर, मिथिलेश कुमार, बिनय कुमार भारतीय, बाबू जान अली, रंभा कुमारी, कादंबिनी कुमारी व प्रीति कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक व अभिभावक के साथ छात्र छात्राएं मौजूद रही।