पिकअप ने आइसक्रीम रिक्शा में मारी टक्कर, एक घायल।
सारण (बिहार): माँझी प्रखण्ड क्षेत्र के रणपटी में शनिवार की शाम एक अनियंत्रित पीकअप ने एक आइसक्रीम रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आइसक्रीम रिक्शा चकनाचूर हो गया। वहीं आइसक्रीम विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई तथा अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में ग्रामीणों के मदद से घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। वहीं पिकअप चालक को ग्रामीणों ने धर दबोचा। ग्रामीणों के अनुसार आइसक्रीम विक्रेता गरखा का रहने वाला है, रणपटी के ही आइसक्रीम फैक्ट्री में कार्य करता है।