राष्ट्रीय सीनीयर खो-खो चैंपियनशिप में माँझी की मुस्कान चयनित!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: दिल्ली में आयोजित 56 वें राष्ट्रीय सीनीयर खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार टीम में छपरा के भागवत विद्यापीठ विद्यालय की खेल शिक्षिका मुस्कान कुमारी सिंह का चयन हुआ है। बचपन से हीं खेल में रुचि रखने वाली मुस्कान कुमारी मूलतः मांझी प्रखंड के नसीरा गांव निवासी रामबाबू सिंह की पुत्री है। खो-खो के बिहार टीम में चयन होने पर भागवत विद्यापीठ के प्रिंसिपल डॉ अमरेन्द्र सिंह और सारण जिला खो-खो संघ के सचिव राहुल सिंह और अध्यक्ष मंजीत तिवारी ने खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य में आगे बढ़ते रहने की शुभकामना दी है। वहीं खेल शिक्षिका मुस्कान ने कहा कि प्रतियोगिता खत्म होने के बाद वह विद्यालय के बच्चों को प्रशिक्षण देकर खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संकल्पित है। मुस्कान के चयन पर मांझी प्रखंड क्षेत्र के भी बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।