माँझी प्रखण्ड की सलोनी ने 12वी में अव्वल अंक लाकर किया क्षेत्र का नाम रौशन!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के माँझी प्रखंड क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी स्व. सुबोध सिंह की सुपुत्री सलोनी कुमारी ने बिहार बोर्ड के 12वीं के परीक्षा में अव्वल अंक हासिल कर अपने घर परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुपुत्री सलोनी कुमारी छपरा के राजेंद्र कॉलेज से 12वीं की साइंस से परीक्षा दी थी। वही बिहार बोर्ड के द्वारा आज शनिवार को परिणाम आते ही परिवार के सदस्यों का चेहरा खिल गया। ज्ञात हो कि 12वीं की परीक्षा में सलोनी कुमार कुमारी ने सभी विषयों में डिस्टिंग्सन मार्क्स लाते हुए कुल 452 अंक हासिल किया है। वही बताया जा रहा है कि अपने राजेंद्र कॉलेज छपरा में सर्वाधिक अंक सलोनी ने ही प्राप्त किया है।
वहीं समाज सेवी तेजप्रताप सिंह उर्फ गोलू ने बताया कि दो वर्ष पूर्व सलोनी के पिता जी के स्वर्गवास हो जाने से परिवार टूट चुका था। वहीं सलोनी ने हिम्मत नही हारी व मन लगा कर कड़ी मेहनत करती रही। मां गांव में आंगन बाड़ी सेविका है। किसी तरह परिवार चलाती है। इस उपलब्धि पर सलोनी कुमारी ने बताया कि कॉलेज के शिक्षक और पिताजी का आशीर्वाद और माता शोभा सिंह और चाचा सुजीत कुमार सिंह का संघर्ष भरा सहयोग ही सफलता का आधार है! वहीं आगे भविष्य में UPSC क्रैक कर पिता जी के सपने को साकार करना चाहती है। इस अवसर पर उसे डॉ राहुल प्रकाश सिंह, तेजप्रताप सिंह (गोलू), रिंकू सिंह, शिक्षक बी के भारतीय आदि दर्जनों लोगों ने बधाई दिया है।