सिवान की खबरें: शराब के एक गिरफ्तार, 6 भट्ठी ध्वस्त!
हुआ भूमि विवाद का निपटारा!
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर धंधेबाज को 7 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी युवक स्व.परमात्मा चौधरी के पुत्र प्रकाश चौधरी है।
सिसवन (सिवान): सिसवन थाने की पुलिस ने भागर दियारा में छापेमारी कर अवैध तरीके से शराब बनाने वाले 6 अड्डों (भठी)को ध्वस्त किया। इन अड्डों से 5 हजार लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब बरामद किया गया जिसको विनष्ट किया गया ।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में भूमि विवादों का निपटारा किया गया। बताते चले कि अंचलाधिकारी के नेतृत्व में आपसी सहमति बनाते हुए भूमि विवाद का निपटारा करते हुए दो मामलों का निपटारा किया गया।शनिवार को आयोजित इस जनता दरबार में अंचला अधिकारी की पहल पर जमीनी विवाद का निपटारा हुआ।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े 5 विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में रघुनाथपुर अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवादो निपटारा किया गया।
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड के गंगपुर सिसवन पंचायत के मुखिया पति धर्मनाथ शाह द्वारा सरकारी स्कूल के शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए गए। उन्होंने एक दिए साक्षात्कार के दौरान बताया कि सरकारी स्कूल के शिक्षक न स्कूल में टाइम से आते हैं न बच्चों को पढ़ाते हैं। इसके अलावा भी उनके द्वारा कई गंभीर आरोप शिक्षकों पर लगाए गए हैं।