कई जगहों पर बीडीओ ने किया नल जल योजना का औचक निरीक्षण!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर मुबारकपुर पंचायत अंतर्गत चलने वाले नल जल योजना की सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान उन्होंने नल जल योजना के माध्यम से लोगों के घर तक पहुंचने वाले पेय जल के बारे में जानकारी ली तथा लोगों से इसको लेकर उनके द्वारा पूछताछ भी की गई।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर अंचलाधिकारी द्वारा कल जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि अंचलाधिकारी द्वारा कल जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। वही जनता दरबार में जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया जाएगा।