स्थानांतरित हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास! दी गई विदाई!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी नगर पंचायत स्थित मांझी थाना परिसर में समारोह आयोजित कर स्थानांतरित हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास को विदाई दी गई। विदाई समारोह में थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व की चर्चा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान उन्हें शॉल देकर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास एक कुशल प्रशासक के रूप में काम किया। गांव में झगड़े, मारपीट जैसे मामलों का समाधान अपने स्तर से ग्रामीणों की बैठक बुलाकर किया करते थे। उनके कार्य व्यवहार से लोग काफी खुश थे। उनके अंदर जन सहयोग की भावना थी। इस अवसर पर पुअनि अखिलेश कुमार,नशीम खां, बाल्मीकि प्रसाद यादव, संजय कुमार सुमन, गुड़िया कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।