पुलिस पदाधिकारियों ने लिया कर्तव्य पालन हेतु शपथ!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जिले के भगवान बाजार थाना में आज पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पांच प्रण की शपथ दिलाई गई। जानकारी के अनुसार सारण के उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक, सारण की उपस्थिती में भगवानबाज़र थाना में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को वर्ष-2024 के लिए बिहार पुलिस के पांच प्रण से संबंधित कर्तव्यों का पालन हेतु शपथ दिलाई गई।