शिक्षकों के लिए खुशखबरी: अब स्कूल पौने दस बजे से सवा चार बजे तक!
///जगत दर्शन न्यूज
पटना (बिहार): बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के आने और जाने का नया टाइम तय कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने अपने पत्र संचिका संख्या: 01 / मा0शि0-स्था ख -88/2015 - 554 के द्वारा यह बताया गया है कि विभाग द्वारा निर्गत पूर्व अधिसूचना संख्या- 553, दिनांक-20.02.2024 के द्वारा पढ़ाई की पहली घंटी 10:00 बजे पूर्वा० से शुरू होकर आठवीं घंटी 4:00 बजे अप० समाप्त होती थी एवं अधिसूचना संख्या- 2707, दिनांक-28.11.2023 के प्रभाव से शिक्षकों का विद्यालय आगमन 9:00 बजे पूर्वा० से शुरू होकर 5:00 बजे अप० तक समाप्त होती थी। उपर्युक्त अधिसूचना संख्या- 2707, दिनांक-28.11.2023 को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए यह स्पष्ट किया जाता है कि शिक्षकों का विद्यालय आगमन 9:45 बजे पूर्वा० से शुरू होकर 4:15 बजे अप० तक समाप्त होगी एवं अन्य कार्यों सहित पठन-पाठन का कार्य 9:45 बजे पूर्वा0 से 4:15 बजे अप० तक किया जाएगा।
2. अतः अब 10:00 बजे पूर्वा० से 10:30 बजे पूर्वा० तक चेतना सत्र, 10:30 बजे पूर्वा० से 11:20 बजे पूर्वा० तक पहली घंटी (हाजिरी सहित), 11:20 बजे पूर्वा0 से 12:00 बजे अप० तक दूसरी घंटी, 12:00 बजे अप० से 12:40 बजे अप० तक तीसरी घंटी, 12:40 बजे अप० से 1:20 बजे अप० तक चौथी घंटी, 1:20 बजे अप० से 2:00 बजे अप० तक पाचवीं घंटी (मध्यांतर / शनिवार को छुट्टी सभी के लिए), 2:00 बजे अप० से 2:40 बजे अप० तक छठी घंटी, 2:40 बजे अप० से 3:20 बजे अप० तक सातवीं घंटी, 3:20 बजे अप० से 4:00 बजे अप० तक आठवीं घंटी, 4:00 बजे अप० (विद्यार्थियों के लिए छुट्टी), 4:00 बजे अप० से 4:15 बजे अप० तक पाठ टीका लेखन एवं अन्य कार्यों का निस्पादन, 4:15 बजे अप० विद्यालय बंद।
विधान सभा में नीतीश कुमार ने किया था ऐलान!
आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने विधान सभा में यह तय किया था। बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों यह एलान कर दिया था कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। अब शिक्षकों के लिए नया टाइम टेबल तय किया गया है। विधानसभा में विपक्षी विधायक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसका आदेश भी निकल गया है। इसी मुताबिक शिक्षकों के स्कूल आने और जाने का समय भी तय किया गया है। पढ़ाई का समय 10 से 4 तक होगा। लेकिन टीचर को 10 बजे से पंद्रह मिनट पहले यानि पौने दस बजे में स्कूल आना होगा। विपक्ष के विरोध के बीच नीतीश कुमार ने कहा-स्कूल चलाने का यही तरीका है। बच्चों के स्कूल आने से 15 मिनट पहले टीचर को स्कूल आना होगा। चार बजे जब पढ़ाई पूरी हो जायेगी तो टीचर 15 मिनट बाद चला जायेगा। यानि टीचर स्कूल छोड़ने का समय सवा चार बजे होगा। यही तरीका है। यही आदेश जारी किया गया है। कोई इधर-उधर नहीं करेगा। नीतीश कुमार के इस एलान के बाद भी विपक्षी विधायक हंगामा करते रहे। इसके बाद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षक संघों की मांग पर उनके हित में फैसला लिया है।