सीएचसी में महिला ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म!
सारण (बिहार): पानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की दोपहर एक प्रसूता ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया है। बताया जाता है कि टोटहा जगतपुर गांव निवासी मुन्ना मांझी की पत्नी शिल्पा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे सीएचसी पानापुर लाये थे। वहीं चिकित्सकों की निगरानी में आज शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे उसने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ पड़ी। बताया जाता है कि शिशु के कमर के नीचे का भाग विकसित नही हो पाया है। नवजात शिशु लड़का है अथवा लड़की यह स्पष्ट नही हो पा रहा है। क्योंकि उसका जननांग भी नही है। बच्चे का मछली के आकार जैसा एक अपूर्ण पैर है।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ .कुमार गौरव ने बताया कि फिलहाल बच्चा जीवित है और उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।