कटिहार के गौशाला में यातायात प्रशासन ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, वसूले एक लाख 75 हजार रुपए जुर्माना!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों को रोक कर उनके कागजात आदि की जांच की गई, जिनमें सही पाए गए हुए उन्हें छोड़ दिया गया, जिनके पास कागजात आदि नहीं थे उनसे जुर्माना लिया गया। आज के वाहन जांच अभियान में कुल 175000 का जुर्माना वाहन चालकों से वसूला गया।