मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाने के विभिन्न गांवों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा को गुरुवार की संध्या प्रशासन की देख-रेख में शांतिपूर्ण विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों ने मंगल कामनाओं के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय जलाशय में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया। वहीं महिलाओं ने विदाई के पूर्व माता को खोंइछा दिया। इसके बाद श्रद्धालु मां की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए। वही मां की प्रतिमाएं को पूरे नगर भ्रमण करवाया गया। मां के प्रतिमाओं को देखने के लिए भक्तों की भीड़ माता के अंतिम दर्शन को कतारबद्ध रही। हालांकि विसर्जन से पूर्व जुलूस नगर पंचायत के करमासी में गाजे-बाजे के साथ निकला। जबकि प्रखंड क्षेत्र के हरपुर कोटवा, पसिवड़, बेचन गिरि के मठिया, उसरही, धुमनगर व सारण जिले के खजुवान गांव के जुलूस डीजे व आर्केस्ट्रा के धुन पर निकला। जहां डीजे व आर्केस्ट्रा में अश्लील गानों खूब बजे। वही पूजा समिति के सदस्यों ने भी खूब बार-बालाओं के साथ खूब थिरके। इन गांवों में जिले के वरीय अधिकारियों का आदेश की धज्जियां खूब उड़ी।