डीएम ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण! व्याप्त त्रुटियों के निराकरण हेतु दिया आवश्यक दिशा निर्देश!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने आज गुरुवार को जिले के रिविलगंज स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने शैक्षणिक गतिविधि, विधि व्यवस्था, नामांकन पंजी इत्यादि की गहन जांच किया। वहीं उक्त विद्यालय में व्याप्त त्रुटियों के निराकरण हेतु वार्डन एवम् शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को एक माह का समय दिया। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।