कचड़ा प्रबंधन केंद्र का हुआ उद्घाटन! स्वच्छ समाज बनाने पर दिया गया जोर!
/// जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत अंतर्गत सरकारी जमीन पर बने कचड़ा प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन स्थानीय अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, मनरेगा पीओ सुबोध कुमार सिंह, अंचलाधिकारी सतीश कुमार प्रखंड जदयू अध्यक्ष व रामगढ़ पंचायत के मुखिया पति सत्येंद्र भारती सहित छोटे बड़े जनप्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत फीता काट कर किया गया।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि गांव व समाज में एक संदेश जाना चाहिए कि कचरा यत्र-तत्र नहीं फेंके। डस्टबीन में ही कचरा एकत्रित करें। ताकि स्वच्छता कर्मी उसे उठा सके। इस जमा कचरा का प्रोसेसिंग किया जाएगा तथा जैविक खाद का निर्माण कराया जाएगा। इससे गांव व समाज स्वच्छ रहेगा। वही जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र भारती ने कहा कि कचरा यत्र-तत्र फेंकने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके कई दुष्प्रभाव होते हैं, जो सीधे नहीं दिखता हैं। मौके पर दर्जनों जनप्रतिनिधि के अलावे सैकडो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।