एकमा में प्रखंड इकाई (जनसूराज) कार्यालय का हुआ उद्घाटन!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सारण जिला प्रखंड कार्यालय एकमा का उद्घाटन समारोह पूर्वक आज रविवार को किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह तथा संचालन अभियान के साथी रमेश गिरी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष रामपुकार मेहता, जिला संयोजक मुन्ना भवानी, किसान जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष बच्चा सिंह (एकमा प्रमुख), बच्चा राय, ललीत तिवारी, एकमा नगरअध्यक्ष प्रतिनिधी दीपक राम, जनसूराज नगर अध्यक्ष जे पी शर्मा, अनुमंडल अध्यक्ष मुखिया भाई उदय सिंह, जिला अभियान के साथी जनाब खुर्शीद नैयर, विनोद माँझी, लहलादपूर प्रखंड संयोजक नीरज तिवारी, प्रखण्ड अध्यक्ष नगनारायण कुशवाहा, जिला कार्यालय प्रभारी नवनीत कुमार यादव, युवा कुमार शिवम, अनुमंडल अध्यक्ष कविता सिंह, महीला नेत्री जिला उपाध्यक्ष मनोरमा कुमारी ने भी सभा को संबोधित किया। जनता का सुंदर राज तभी स्थापित होगा जब सही सोच वाले सही लोग जनसूराज से जुड़ेंगे। लगभग सभी जनसूराजियों ने इस बात पर चर्चा किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया।