झोपड़ीनुमा घर में लगी आग! पाँच बकरी समेत हजारों की संपति जल कर राख!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में रविवार की रात अलाव के राख में मौजूद चिंगारी ने जमकर तांडव मचाया और एक झोपड़ी नुमा मकान को जलाकर राख कर दिया। आगलगी के दौरान झोंपड़ी में बंधी पांच बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। आगलगी में हजारों रुपए का सामान जलकर बर्बाद हो गया। घटना के बाद पीड़ित के घर के सदस्य खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। गृह स्वामी बुद्धन बीन एवं उनकी पत्नी सोना देवी ने संयुक्त रूप से बताया कि रविवार की रात सभी लोग सो रहे थे। तभी झोपड़ी में एक तरफ आग पकड़ लिया और धूं धूं कर जलने लगा। सभी लोग घर के अंदर से भागे और शोर मचाने लगे। लोग जुट पाते तब तक पूरे घर में आग फैल चुका था और पूरा घर धूं धूं कर जल रहा था। घर में रखा 35 बोरा धान, 5 क्विंटल गेहूं, 4 बोरा चावल, 2 साइकिल, 3चौकी, कपड़ा बर्तन एवं दस हजार नगदी भी जलकर राख हो गया। ग्रामीण जुट कर अथक प्रयास कर आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक सब कुछ बर्बाद हो चुका था। सोमवार को इसकी लिखित सूचना माँझी के सीओ एवं पुलिस को दे दी गई है।