सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक की मौत! क्षेत्र में मचा कोहराम!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के सड़क दुर्एघटना में घायल एक सेवानिवृत शिक्षक की मौत हो गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है की विगत 15 जनवरी की सुबह रघुनाथपुर आंदर मुख्य मार्ग पर सुल्तानपुर मोड़ के पास टहल रहे उक्त वृद्ध शिक्षक को अज्ञात अनियंत्रित मोटरसाइकिल चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके कारण शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध की पहचान रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के राजपुर मोड़ निवासी रिटायर्ड शिक्षक मनन मिश्रा के रूप में की गई। आननफानन में स्थानीय लोगो की मदद से घायल मिश्र को स्थानीय रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर बाईक सवार अपना बाइक व मोबाइल छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया था। इधर स्व. मिश्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के एक निजी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं मंगलवार की रात को घायल मनन मिश्रा की मौत हो गई। मौत की खबर परिवार में चीख-पुकार और कोहराम मच गया। वहीं मृतक का शव बुधवार को घर पहुंचते ही क्षेत्र गमगीन हो गया। इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर घटनास्थल से बरामद मोबाइल और बाईक की जांच की जा रही है।मृतक के भाई के बयान पर थाना कांड संख्या 11/24 दर्ज किया गया है।