बनाया रिकॉर्ड, नीतीश कुमार 9वी बार मुख्यमंत्री! इन नेताओं ने लिया शपथ!
पटना (बिहार) शपथग्रहण : एक बार फिर पाला बदलते हुए नीतीश कुमार ने नए गठबंधन के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार रिकॉर्ड नौवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। उनके अलावा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। आज के इस शपथ ग्रहण में नीतीश के अलावा 8 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और चिराग पासवान भी शामिल हुए। शपथ से पहले जय श्रीराम के नारे भी लगे।
श्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में तथा भाजपा से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और डॉ प्रेम कुमार ने मंत्री पद का शपथ लिया। जदयू से विजय कुमार चौधरी, विजेंदर यादव
श्रवण कुमार, हम पार्टी से संतोष कुमार मांझी (जीतन राम मांझी के बेटे) एवं निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद का शपथ लिया।