पूर्व सांसद आनंद मोहन के जन्मदिन पर पूर्व मुखिया ने किया कंबल वितरण!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: पूर्व सांसद आनंद मोहन के जन्मदिन के अवसर पर फ़्रेंड्स ऑफ़ आनंद सारण के सौजन्य से रविवार को पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह के द्वारा बड़ी संख्या में जरूरत मन्द लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। श्री आनंद मोहन के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मुखिया के सौजन्य से छपरा शहर में वर्षों से संचालित रोटी बैंक में कार्यरत कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरूरतमंद गरीबों के बीच पके भोजन का भी वितरण किया गया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह,गोपाल सिंह, बंटी सिंह, चंद्रमा सिंह, जनार्दन राय, राजू सिंह, आदर्श राज तथा शम्भू सिंह सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।