बंद पड़े घर से चोरों ने 2 लाख से अधिक की संपत्ति उड़ायी!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के माँझी थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में कृष्णा प्रसाद के पांच माह से बंद पड़े कृष्ण प्रसाद के घर से चोरों ने 2 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली है। जिसकी सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को स्थानीय थाना पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि कृष्ण प्रसाद पांच भाई हैं। सभी लोग परिवार के साथ बाहर रहते हैं। शुक्रवार को बगल के बच्चे छत पर खेल रहे थे। तभी उनकी नजर आंगन में टूटे पड़े बक्सा एवं बिखरे सामानों पर पड़ी। जिसकी जानकारी बच्चों ने अपने घर वालों को दी। जब पट्टीदार लोग आकर देखे तो सन रह गए । पांचो कमरों के ताले टूटे पड़े थे।वहीं टूटे बक्से व अलमारी से सारे कीमती सामान, जेवर, कपड़े आदि गायब थे। चोरी की सूचना मिलने के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई ।ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि चोरों ने सूनेपन का लाभ उठाकर एक-एक कर पांचो घरों का ताला तोड़कर इत्मीनान से घटना को अंजाम दिया है। चोरी गए सामानों का सही आंकड़ा घर वालों के पहुंचने के बाद हीं मिलेगा। ठंढ़ बढ़ने के साथ हीं चोरों के द्वारा बंद पड़े घरों को निशाना बनाने से बाहर रहने वाले लोगों में हड़कंप है।इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं। बता दें कि ठंढ़ शुरू होने के बाद चोर अब तक अलग-अलग जगहों पर तीन अन्य बंद पड़े घरों को निशाना बना चुके हैं। जिनका अभी तक उद्वेदन नही हुआ है।