आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली सेवाओं का हुआ सोशल आडिट!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली सेवाओं का समाजिक अंकेक्षण समिति के अध्यक्ष व मनोनित सदस्यों द्वारा बुधवार को सोशल आडिट किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी विकास समिति की सहभागिता, गृह भ्रमण, पूरक पोषाहार वितरण, 0-6 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण व विधि निगरानी, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की समीक्षा, स्कूल पूर्व शिक्षा क्रियाशीलता व पोषण ट्रेकर की जानकारी व उसमें दर्ज आंकड़ों व बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति की समीक्षा की गई।
अन्य खबरें
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में खाली पदों पर होने वाले पंचायत उप चुनाव को लेकर नाम वापसी का समय बीतने के बाद से किसी भी प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापस नहीं लिया गया है।बताते चले की हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पंच तथा वार्ड सदस्य पद के लिए पंचायत उप चुनाव कराए जा रहे हैं।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर में पंचायत उपचुनाव को लेकर नाम वापसी का समय बीत गया है वहीं पंचायत उपचुनाव में पंच पद तथा वार्ड सदस्य पद के लिए प्रत्याशी मैदान में है बताते चले की रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में पंच पद तथा वार्ड सदस्य पद को लेकर पंचायत उप चुनाव कराए जा रहे हैं।
जमाबंदी से आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर जोड़ने का कार्य हुआ शुरू!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जमाबंदी को आधार कार्ड तथा मोबाइल से लिंक करने का काम शुरू कर दिया गया है।इस संबंध में अंचल कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई। आंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार के निर्देश के बाद से जमाबंदी को आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर से लिंक करने का कार्य प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अंचल कर्मियों के माध्यम से शुरू कर दिया गया है।
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुए घायल
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर में हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान विधि चन्द शाह के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें सिवान रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर थाना के सामने से वे सड़क पार कर रहे थेअपने साइकिल से, तभी यह दुर्घटना घटी।