महिलाओं के उत्थान के लिए सेमिनार का हुआ आयोजन!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर महिलाओं को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने को लेकर कार्यक्रम का हुआ आयोजन। रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर में स्वयंसेवी संगठन द्वारा महिलाओं को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान को लेकर चलने वाली योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई।
सड़क हादसे में महिला घायल!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा सिसवन मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक महिला हुई घायल। हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसनपुरा सिसवन मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान हसनपुरा के रहने वाले ज्ञानती देवी के रूप में हुआ है। ज्ञानती देवी को निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।