बिन मतदान के प्रत्याशी हुए विजयी!
/// जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर में पंचायत उपचुनाव को लेकर आज नहीं हुए मतदान! प्रत्याशी हुए निर्विरोध। बताते चले कि रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में खाली पदों पर पंचायत उप चुनाव को लेकर आज मतदान कराए जाने थे, लेकिन प्रत्याशियों के निर्विरोध हो जाने के चलते आज मतदान नहीं हुआ। इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा में पंच तथा वार्ड सदस्य पद पर प्रत्याशियों का निर्विरोध जीत अब तय हो गया है। बताते चले हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में खाली पदों पर पंचायत उप चुनाव को लेकर आज मतदान होना था, लेकिन पंच पद तथा वार्ड सदस्य पद पर प्रत्याशियों के निर्विरोध हो जाने के चलते मतदान नहीं हुआ।वहीं पंच पद तथा वार्ड सदस्य पद के लेकर निर्विरोध प्रत्याशियों का जीत अब सुनिश्चित हो गया है।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। इस संबंध में प्रखंड के अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों द्वारा पांच आवेदन जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर दिए गए हैं, जिस पर लगने वाले जनता दरबार में सुनवाई की जाएगी।