ब्रेकिंग: ई. सच्चिदानंद ने जन सुराज कार्यालय का फीता काटकर किया उदघाटन।
सारण (बिहार): संवाददाता मनोज सिंह: चुनाव को लेकर प्रदेश के राजनितिक गालियारे में हलचल के साथ जन सुराज भी पीछे नहीं हैं। आज सोमवार को सारण निकाय के विधान परिषद सदस्य ई.सच्चिदानंद राय ने जिले के जलालपुर में जन सुराज कार्यालय का फीता काटकर विधिवत किया उदघाटन।
आजादी के बाद से बिहार में अबतक बनी किसी भी दल की सरकार ने बिहार के लोगों का भला नही किया है तथा सरकार में शामिल नेता अपने परिवार के हित को ध्यान में रखकर बिहार के नाम पर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का कार्य किया है। जन सुराज अभियान के माध्यम से बिहार के लाल प्रशांत किशोर ने यहाँ के लोगों के हक के लिए अपना घर बार छोड़कर कठिन पदयात्रा शुरू की है। यह बातें सारण निकाय के विधान पार्षद ई सच्चिदानंद राय ने सोमवार को जलालपुर में जन सुराज अभियान के अनुमंडलीय कार्यालय का उदघाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आप सब कम से कम दस लोगों को इस अभियान से जोड़ें तभी बिहार का कायाकल्प किया जा सकता है। इससे पहले श्री राय ने फीता काटकर जन सुराज कार्यालय का विधिवत उदघाटन किया। मौके पर लगभग एक दर्जन नेता जन सुराज अभियान में शामिल हुए जिन्हें श्री राय ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।समारोह को जन सुराज अभियान से जुड़े नेता मुन्ना सिंह भवानी,अभय सिंह,सुरेश सिंह,अशोक सिंह,ललित तिवारी,मनोरमा कुमारी,खुर्शीद नैयर,बिनोद माँझी,नवनीत कुमार सिंह,रमेश गिरी,ध्रुवदेव गुप्ता,मो इसराफिल तथा लालबाबू सिंह आदि ने सम्बोधित किया। समारोह की अध्यक्षता उदय शंकर सिंह तथा संचालन बच्चा राय ने किया।