ताजपुर में सोना हेल्थ केयर का हुआ उद्घाटन!
रणधीर सिंह द्वारा फीता काट कर हुआ विधिवत उद्घाटन!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित अशोक सिंह मार्केट में आज शुक्रवार को सोना हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन हुआ। उक्त सेंटर का विधिवत उद्घाटन महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र व महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रत्याशी रणधीर सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूदूर क्षेत्रों में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे लोगों को शहर जैसा सुख सुविधा देहाती क्षेत्रों में भी उपलब्ध हो सके।
वहीं डॉ दिग्विजय नारायण सिंह ने कहा कि यहाँ पर रोगियों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाओं की नार्मल डिलेवरी की भी व्यवस्था है। वहीं यहाँ अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा महिला रोग, शिशु रोग व सामान्य रोगों का इलाज प्रतिदिन किया जाएगा।
उक्त मौके पर आईंजी जय प्रकाश सिंह, राजद के सारण जिला उपाध्यक्ष व मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह, माँझी प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख रामा किसुन सिंह, जद यू नेता निरंजन सिंह, सतीश सिंह व जितेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।