बिग ब्रेकिंग: मुखिया प्रतिनिधि हरेन्द्र यादव की हत्या मामलों में नामजद सिवान का कुख्यात लाली यादव पटना से गिरफ्तार!

पूर्व मुखियापति हरेंद्र यादव (फ़ाइल फोटो)
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के मुबारकपुर पँचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि हरेन्द्र यादव की हत्या समेत दर्जन भर अन्य हत्या, लूट व अपहरण के मामलों में नामजद सिवान का कुख्यात लाली यादव पटना से गिरफ्तार। माँझी थाना पुलिस तथा एसटीएफ के संयुक्त अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। खुलेंगे कई अनसुलझे आपराधिक मामले।
इस मामले में सारण एसपी के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में पहले ही बताया गया था कि दिनांक 3 जून 2023 को माँझी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व मुखिया पति हरेंद्र राय की हत्या कुछ अभियुक्तों द्वारा कर दी गई, जिस के संदर्भ में उनके परिजनों के बयान पर छह नामजद अभियुक्तों एवं अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध माँझी थाना कांड संख्या 168 बटा 23 दर्ज किया गया था। इस घटना के अनुसंधान हेतु एक एसआईटी का भी गठन किया गया था। प्रारंभिक कार्रवाई में प्राथमिकी प्राथमिक अभियुक्त अभिराज सिंह पिता मुन्ना सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, परंतु तकनीक एवं अन्य माध्यमों से अनुसंधान में यह बात सामने आई कि नामजद अभियुक्तों के बजाय कुछ और लोगों ने या घटना किया है। पूरे घटनाक्रम एवं सभी संभावित अभियुक्तों का तकनीक सर्विलांस एवं अन्य माध्यमों से बारीकी से अनुसंधान किया गया। इस घटना के चश्मदीद गवाह बलिराम मंडल उर्फ कवींद्र जो हत्या के समय मृतक के साथ थे, उनसे गहराई से पूछताछ की गई। चश्मदीद गवाह द्वारा पुलिस के समक्ष एवं माननीय न्यायालय में दिए गए बयान के अनुसार यह घटना माह फरवरी 2023 में मुबारकपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय यादव एवं उनके साथियों द्वारा रवि यादव एवं अन्य सूत्र के माध्यम से कार्य कार्रवाई की गई। इनके बयान में आए तथ्यों के आधार पर शूटर रवि यादव को सिवान से गिरफ्तार किया गया। रवि यादव ने पूछताछ के क्रम में इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी। इसके स्वीकृति बयान के अनुसार विजय यादव के इशारे पर सिवान के कुख्यात अपराधी एवं विजय यादव के करीबी सहयोगी लाली यादव द्वारा इस घटना की साजिश रची गई। लाली यादव ने इस साजिश की पूरी योजना बनाई एवं घटना कार्य करने हेतु अपराधी एकत्रित किए, जिनमें रवि यादव के अलावा यादव दीपक यादव एवं अन्य शामिल थे।
इस हत्या हेतु अपराधियों को ₹700000 की कीमत भी तय की गई थी। उन्होंने घटना के दिन तक हरेंद्र यादव का एक विवाह कार्यक्रम से मोटरसाइकिल पर बिठाकर सुनसान जगह पर जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। बयान के अनुसार घटना का कारण यह है कि विजय यादव का मानना है कि उनके पिता की दिनांक 7 दिसंबर 2021 को हुई हत्या में मुख्य साजिशकर्ता हरेंद्र राय ही थे। इस घटना के आलोक में दर्ज मांझी थाना कांड संख्या 440 बटा 21 प्राथमिकी अभियुक्त थे। 7 फरवरी 2023 में विजय यादव द्वारा कार्य दोहरे हत्याकांड का वीडियो वायरल करने का जिम्मेदार विजय यादव द्वारा हरेंद्र राय को माना जा रहा था, जिसके कारण इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई हुई। विजय यादव एवं हरेंद्र यादव के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता भी थी। 2021 में मुखिया चुनाव में एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंदी थे। इन्हीं कारणों से विजय यादव द्वारा लाल यादव के माध्यम से इस घटना की साजिश रची गई घटना के आरोपी रवि यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एक अन्य शूटर दीपक यादव द्वारा श्री सुमन कांड संख्या 250/ 21 में इस घटना के बाद आत्मसमर्पण कर दिया गया है। वह सुग्रीव यादव को भी इस घटना के बाद सिसवन थाना कांड संख्या 297/ 22 में सिवान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को इस घटना में रिमांड किया जाएगा। इस घटना के में संलिप्त शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी भी की जा रही है।